गोंदिया / धनराज भगत
महाराष्ट्र के आराध्य दैवत, हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक एवं रयता के राजा छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती आमगांव सहकारी कृषि धान गिरणी संस्था के अध्यक्ष प्रविण कुमार ( गुड्डा) गहरवार की अध्यक्षता में मनायी गयी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रविण कुमार गहरवार एवं उपस्थितों के हाथों छत्रपती शिवाजी महाराज के तैल्यचित्र को माल्यार्पण शिवाजी महाराज का जयघोष किया गया।
कार्यक्रम में आमगांव सहकारी कृषि धान गिरणी के उपाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, पुर्व अध्यक्ष पुरषोत्तम असाटी, पुर्व उपाध्यक्ष इसुलाल भालेकर, संचालक राजकुमार फुंडे , सामाजिक कार्यकर्ता खुशालचंद ( के, डी,) जैन, प्रियंक विजय शर्मा, राजकुमार ( रामा) बहेकार, कृषि उपज मंडी संचालक महेश चुटे, अनिल पाथोडे, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के व्यवस्थापक सिताराम फुंडे ने किया।