पर्यावरण संरक्षण- आज के समय की मांग – राजेंद्र गौतम

0
59

गोंदिया / धनराज भगत

विद्या निकेतन माध्य. विद्यालय आमगांव में, सामाजिक वनीकरण विभाग गोंदिया परिक्षेत्र आमगांव के के अंतर्गत पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम EEP अंतर्गत विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। तहसिल के अनेक विद्यालयों से निबंध स्पर्धा व चित्रकला स्पर्धा मे विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
आज के इस कार्यक्रम के अध्यक्ष पंचायत समिति सभापति राजेंद्र गौतम उपस्थित थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके मां सरस्वती व सावित्रीबाई फुले की फोटो का माल्यार्पण किया गया।
चित्रकला स्पर्धा में कु. सुरभि खोब्रागडे, विद्या निकेतन माध्य. विद्यालय आमगांव की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसी तरह इसी स्पर्धा में कु. दामिनी मेंढे जि. प. हाय. कट्टीपार ने द्वितीय तथा सुदेश टिकरिया, आदर्श विद्यालय आमगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में कु. सेजल भालाधरे श्री तुकाराम, हाई स्कूल भोसा को प्रथम, कु. आर्या गौतम एच. बी.पी. हाई स्कूल चिरचाड़बांध को दूसरा स्थान और कु श्रुति मेंढे, विद्या निकेतन हाई स्कूल आमगांव को तीसरा स्थान मिला।
कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र गौतम पं. स. सभापति, आमगांव ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि वन संवर्धन व पर्यावरण संरक्षण आज के समय की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि ए.के. मडावी वन परिक्षेत्र अधिकारी, सामाजिक वनीकरण परिक्षेत्र आमगांव ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन में कहा कि हमे आगे-आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा व पर्यावरण संवर्धन करना होगा।इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक पी.बी. भक्तवर्ती, पर्यवेक्षक एस. आर. रहांगडाले, वाय.बी. सोनट‌क्के वनपाल, कु. एस. बी. बागडे वनरक्षक, कु.एल. जे लांजेवार, वनरक्षक, एम.आर.एड़े, ए.एच. लांजेवार, हरित सेना प्रभारी बी. वाय. कुंभलवार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक आर.एस.वैष्णव ने तथा आभार प्रदर्शन कु. एस. बी. बागडे ने किया। स्वरूचि भोज देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
Previous articleवर्धा जिल्हा लोकसभा साठी रामदास तडस यांना उमेदवारी जाहीर
Next articleमोठी बातमी : आठ गावांचा लोकसभा निवडणुकीवर बहिष्कार