उँची उड़ान

0
83

विगत २५ वर्षों से टाटा मोटर्स पुणे के साथ सेवा पूर्ण होने पर…

सन १९९८ में पहली इंडिका बनाने वाले प्रथम व्यक्ती…

गोंदिया / धनराज भगत

गोंदिया के गणेशनगर (चिखली/तिरोडा) मूल निवासी मेघश्याम मार्कंडराव बिसेन(चिंचवड़ पुणे) इनको दि.०५ मई २०२४ को सेवापुर्ती सिल्वर जुबली के २५ वर्ष पूर्ण होनेपर समर्पित सेवा के लिए टाटा मोटर्स पुणे द्वारा “दीर्घ सेवा पुरस्कार” से नवाजा गया। उपरोक्त पुरस्कार से सम्मानित होनेवाले मा. बिसेन गोंदिया जिले के प्रथम शख्सियत है।
इन्होने सन १९९२ में गोंदिया आय टी आय फुलचूर से फिटर ट्रेड पास किया। उसके बाद सन १९९२ सिम्प्लेक्स पेपर मिल चंगेरा, गोंदिया में अप्रेंटिस की ट्रेनिंग पुरी कर “टाटा मोटर्स” में भरती हुए।
तीन साल हंगामी कार्यकाल पूरा कर सन १९९८ में पहली इंडिका बनाने वाले प्रथम व्यक्ती बने,जो की इतिहास में पंजीकृत है।
मा. मेघश्याम बिसेन अपने कर्तव्य कसौटी पर सही साबित होने के लिए निरंतर ज्ञानप्राप्ति की भूख, एकाग्रता, इच्छा शक्ति,हमेशा सजग, उत्साह,प्रतिबद्धता और पूर्वजों/गुरुजनों के आशीर्वाद के चलते कभी पीछे मुड़कर नही देखा और अभ्युदय के चलते के परिणति पर आसीन हुए। व्यक्तिमत्व शक्तिशाली और जबरदस्त के कारण आज वह उच्चकोटी के कुशल ऑटो इलेक्ट्रिशियन है और बी.ई.,डिप्लोमा व आय. टी. आय. के टाटा मोटर्स के अभ्यर्थियों तालीम(ट्रेनिंग) देते है। इनका हर समय समाज और सामाजिक कार्यों के प्रती सकारात्मक दृष्टीकोन रहा।
इन्होने अपने कार्यकाल में गोंदिया जिले के एक हजार से ज्यादा बी.ई ,डिप्लोमा व आय.टी. आय. बेरोजगार विद्यार्थियों को “टाटा मोटर्स” में रोजगार दिलाया और आज भी व्हाट्स अप,फेसबुक सोशल मीडिया की माध्यम से जाहिरात भेजने का कार्य निरंतर चालू है ये अपने आप में अप्रतिम, अद्वितीय और अविस्मरणीय कार्य है।
“मा. बिसेन सन २०११ में ऑटो इलेक्ट्रिक डिफेक्ट कैसे ढुंडा जाय इसके लिए अन्वेषण के तहत एक प्रोजेक्ट मशीन बनाई जो मा. रतन टाटा साहब को बेहद पसंद आयी और उन्होने जर्मनी में नूतनिकरण के लिए भेज दिया उस मशीन का आज ए डी एफ,बी डी एफ और लेवल २ के लिए उपयोग किया जाता है”।
यह गोंदियावाशियों के गौरवशाली क्षण है। जिले के लिए बहुमूल्य रत्न है। आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ, आनेवाले वर्षो में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रखेंगे।
Previous articleघानोड येथील जंगल शिवारात अवैध हातभट्टीच्या दारू अड्ड्यावर सिहोरा पोलिसांची धाड
Next articleआजाराला कंटाळून युवकाची गळफास घेऊन आत्महत्या.. उसर्रा येथील घटना..