बिना प्रशिक्षण के अंबीलाल मुंबई में चमका

0
188
1

गोंदिया / धनराज भगत

आदिवासी बहुल क्षेत्र सालेकसा तहसील के मात्र ३०० जनसंख्या की आबादी वाले गांव शिवारीटोला के ३३ वर्षीय युवा ने बिना किसी प्रशिक्षण के मुंबई में आयोजित ४३ वीं “राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप स्पर्धा” में ३ स्वर्ण पदक और १ कांस्य पदक जीतकर गोंदिया जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस युवक का नाम अंबीलाल वाढिवे है।
पारिवारिक स्थिति ख़राब होने के कारण अंबीलाल को कॉलेज बीच में ही छोड़ना पड़ा। लेकिन बचपन से ही उन्हें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की लालसा थी। वह खेलों में भविष्य बनाने का प्रयास करते रहे। बिना किसी प्रशिक्षण के साथ-साथ उन्होंने बिना किसी सरकारी मदद के अपने सामर्थ्य पर “इंडिया मास्टर एथलेटिक्स टूर्नामेंट ” में भाग लेकर गोंदिया जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस स्पर्धा में लंबी छलांग लगाते हुए उन्होंने लंबी कूद,१०० मीटर रिले दौड़ और ४०० मीटर दौड़ स्पर्धा में ‘स्वर्ण पदक’ जीता, वहीं १०० मीटर रेस में उन्होंने ‘कांस्य पदक’ जीता।
आमगांव के जुझारू एवं संघर्षशील दंत चिकित्सक डॉ. श्रीकांत राणा ने उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया और सभी प्रकार की सरकारी एवं आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का वचन दिया।
Previous articleपोवार समाज का संरचनात्मक विश्लेषण एवं उज्ज्वल भविष्य साकार करने के उपाय ! -इतिहासकार प्राचार्य ओ सी पटले
Next articleभरधाव ट्रकची एसटी बसला धडक.. रनेरा येथील घटना…