आमगांव – आमगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकनेता विधायक नाना भाऊ पटोले के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रशासन एवं संघटक नाना गावंडे ने गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामसिंह चौहान को समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया।
कांग्रेस नेता रामसिंह चौहान ने अपने नियुक्ति का श्रेय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले, सांसद डाॅ, नामदेवराव किरसान, गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलिपभाऊ बन्सोड,,जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सौ, वंदनाताई काड़े को दिया है।
कांग्रेस नेता रामसिंह चौहान के नियुक्ति पर गोंदिया जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नटवरलाल गांधी, कोषाध्यक्ष – बन्सीधर अग्रवाल, सचिव इसुलाल भालेकर, राजु काडे़, प्रदेश प्रतिनिधि संपतलाल सोनी, नगर कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष शंभुदयाल अग्रिका, सहकारी धान गिरणी के अध्यक्ष प्रविण गहरवार , सिताराम फुंडे, बाबु मेंढे, रुपचंद ठकरेले, प्रेमलाल फुंडे, संदिप सेठीया, बंडु महारवाडे, पिवराज कटरे, राजाराम कोरे, प्रशांत गायधने , आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है!

