आमगांव : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शाखा आमगाव के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त प्राचार्य वसंत मेश्राम की सर्व सम्मति से नियुक्ती की गयी।
शाखा के उपाध्यक्ष राजकुमार मोदी,सचिव लक्ष्मण खंडाईत,कोषाध्यक्ष बेनेश्वर कटरे,संगठन मंत्री जगदीश शर्मा, एवम कार्यकारिणी के सदस्य गण डॉ अनील मुन्जे, प्रदीप बिसेन, नरेश बहेटवार, रमेश लिल्हारे नियुक्त किए गए।
आज 22 सितंबर रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के नवनियुक्त सदस्यो की प्रथम सभा हुई। सभा को छेत्रीय बौद्धिक प्रमुख अनील जोशी ने मार्गदर्शन किया।

