
➡️ समृद्धि ग्रुप ने मारी बाजी, रासलीला, अष्टविनायक और चामुंडा ग्रुप को भी मिला स्थान, सांत्वना पुरस्कार में 5 समूह सम्मानित
आमगांव : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा जमींदार बाड़े के सामने मां दुर्गा की भव्य स्थापना की गई। वर्ष 1898 में सर्वप्रथम स्थानिक जमींदार द्वारा मां दुर्गा की स्थापना की गई थी, और तब से यह परंपरा 126 वर्षों से निरंतर जारी है। इस वर्ष भी, दि. 9 अक्टूबर, बुधवार को भव्य रास गर्भा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के नामांकित 9 समूहों ने हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
श्री सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रास गर्भा प्रतियोगिता में शहर के 9 प्रतिष्ठित समूहों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में “समृद्धि ग्रुप” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि “रासलीला ग्रुप” ने द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। “अष्टविनायक ग्रुप” और “चामुंडा ग्रुप” संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले अन्य समूहों में “मोहीनी”, “आदिशक्ति”, “शुभारंभ”, “दाखला”, और “माँ अम्बे” समूहों को सम्मानित किया गया। इन समूहों ने अपनी कला और मेहनत से प्रतियोगिता में दर्शकों का मन मोहा, और उनका प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मान किया गया।
निर्णायक मंडल और अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता का निर्णय सौ. अर्चना ताई चिंचाळकर और सौ. प्रणिताताई लूलू ने निर्णायक मंडल के रूप में किया। उनके न्यायपूर्ण निर्णय ने प्रतियोगिता को और भी रोमांचक बना दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में महिला पुलिस हवालदार सौ. सत्या पाटील (चिप्पे), सामाजिक कार्यकर्ता सौ. कविताताई रहांगडाले, न्यूजप्रभात संपादक धनराज भगत, माजी मुख्याध्यापक दीपक फुंडे , डॉ. विनोद बारसे (नारायण क्लिनिक), धनलाल मेंढे (समिति अध्यक्ष), सतिष साखरकर, राजेश शिवनकर, राजीव गणोरकर, और दुर्गा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष श्रीखंडे ने बड़े ही शानदार तरीके से किया, जिससे आयोजन की गरिमा और उत्साह बना रहा। बड़ी संख्या में दर्शकों ने इस आयोजन का आनंद उठाया और मां दुर्गा की कृपा प्राप्त की।

