मुकुंद फुंडे ने जिल्हास्तरीय स्पर्धा में मारी बाजी

0
235

ऊँची कूद में प्रथम स्थान, नागपुर विभागीय स्पर्धा के लिए चयन

आमगांव : श्री स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, आमगाव के छात्र मुकुंद फुंडे ने जिल्हास्तरीय मैदानी स्पर्धा 2024-25 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर नागपुर विभागीय स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया।

13 ऑगस्ट 2024 को क्रीडा व युवक संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे द्वारा आयोजित जिल्हास्तरीय मैदानी स्पर्धा का आयोजन जिल्हा क्रीडा संकुल, मरार टोली में किया गया। इसमें विभिन्न तालुकाओं के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 17 वयोगट में श्री स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, आमगाव के छात्र मुकुंद फुंडे ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊँची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता के बाद उनका चयन नागपुर विभाग स्तरीय मैदानी स्पर्धा के लिए हुआ है, जो चंद्रपूर में आयोजित की जाएगी।

मुकुंद ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता ,स्कूल की मुख्याध्यापिका और अध्यापकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस सफलता ने स्कूल और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

 

Previous articleतुमसर येथे राष्ट्रवादी युवक काँग्रेसची बैठक संपन्न
Next article२७ ऑक्टोबर पर्यंत जिल्ह्यात जबावबंदी लागू…