आमगांव विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प : कार्यकर्ताओं को जुटने का आव्हान

0
519

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जमीलभाई खान ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

गोंदियाजिला कांग्रेस सेवादल कमेटी के अध्यक्ष जमील अहमद ने सालेकसा में आयोजित एक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस सेवादल के नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सभा में उन्होंने कार्यकर्ताओं को आमगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत झोंकने का आव्हान किया। जमील खान ने कहा कि आमगांव की सीट कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे हर हाल में जीतना होगा।

कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट है आमगांव
सभा की अध्यक्षता सालेकसा तहसील कांग्रेस अध्यक्ष राजीवभाऊ दोनोडे ने की। जमील खान ने कार्यकर्ताओं से कहा, “आमगांव विधानसभा क्षेत्र हमारे लिए प्रतिष्ठा की सीट है, और हम सबका दायित्व है कि इस क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक दोबारा चुना जाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर काम करना चाहिए।”

सभा में विशेष अतिथियों की मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सालेकसा तहसील कांग्रेस सेवादल कमेटी के अध्यक्ष जोगेश्वर नागपुरे, जिला परिषद सदस्य छायाताई नागपुरे, जिला सेवादल सचिव टोलीराम रंहागडाले, आमगांव तहसील कांग्रेस सेवादल कमेटी के अध्यक्ष राधेलाल रंहागडाले उपस्थित थे। अन्य प्रमुख अतिथियों में कांग्रेस सेवादल के सचिव अंकेश कुमार गायधने, निर्दोष साखरे (कांग्रेस शहर अध्यक्ष), अनिल मारवाड़े, राजेंद्र उपराडे, शांताराम गुरुबेले, नंदलाल कुशाम, जीवनलाल बघेले, प्रहलाद मेश्राम, डोमेश्वर मछीरके, राजकुमार भोयर, दिनेश पुशाम, योगेश दसरिया, प्रेमलाल धारी, अंबरलाल रावत, साधुराम दसरिया, सुनील नागपुरे शामिल थे।

सभा का संचालन और आभार प्रदर्शन तालुका कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष योगेश शहारे ने किया।