दीपावली पर्व आज और लक्ष्मीपूजा का महत्व आज और कल

0
175

पहली बार आज और कल दो दिन मनाया जायेगा दीपावली पर्व

गोंदिया : ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंदचंद्र तिवारी ने दो दिनों के महत्व के साथ ही दी मुहूर्त की जानकारी, बताया कि इस बार दीपावली का पर्व दो दिनों तक रहेगा और विशेष रूप से लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त भी दिया गया है।

बालाघाट, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन और बनारस सहित अन्य स्थानों में प्रकाशित पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को अमावस्या तिथि प्रारंभ हो रही है और 1 नवंबर 2024 की शाम तक समाप्त होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंदचंद्र तिवारी के अनुसार इस वर्ष दीपावली दो दिन मनाई जाएगी क्योंकि 31 अक्टूबर को अमावस्या का प्रारंभ होने और अगले दिन तक जारी रहने के कारण दोनों दिन लक्ष्मी पूजा के लिए उपयुक्त माने गए हैं।

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त:

31 अक्टूबर को वृषभ काल में शाम 06:28 बजे से 08:26 बजे तक और रात्रि के समय 12:55 मिनट से 03:11 मिनट तक सिंह लग्न में रहेगा।

1 नवंबर को दिन के समय 01:40 मिनट से 03:14 मिनट तक शुभ मुहूर्त बताया गया है।

इस प्रकार, परंपरागत रूप से लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया जाएगा, और व्यापारी वर्ग में विशेष महत्व को देखते हुए इसे तिथि अनुसार दो दिनों में मनाने का निर्णय किया गया है।