
आमगांव, 3 जनवरी – विद्या निकेतन माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय, आमगांव में सावित्रीबाई फुले जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्याध्यापक पी.बी. भक्तवर्ती ने अध्यक्षता की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में एस.आर. रहांगडाले, आर.एस. वैष्णव और आर.टी. खोब्रागड़े उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए वक्तृत्व स्पर्धा, चित्रकला स्पर्धा और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
सावित्रीबाई फुले का प्रेरणादायक जीवन
कार्यक्रम के अध्यक्ष पी.बी. भक्तवर्ती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने कठिन परिस्थितियों में लड़कियों की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज सुधार के कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डी.एम. फदाले ने किया, जबकि श पी.जी. मेंश्राम ने आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्याध्यापक पी.बी. भक्तवर्ती , एस.आर. रहांगडाले प्रमुख अतिथि,आर.एस. वैष्णव – प्रमुख अतिथि,आर.टी. खोब्रागड़े – प्रमुख अतिथि आदि मान्यवर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया और सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।


