अखिल भारतीय क्षत्रिय पंवार महासंघ महिला प्रदेश कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ का शपथ ग्रहण एवं महिला स्वास्थ्य चर्चा

0
1142

गोंदिया : दिनांक 12 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय क्षत्रिय पंवार महासंघ की महिला कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह और महिला स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन रायपुर के वीआईपी क्लबहाल में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक शंखनाद, श्रीगणेश व सरस्वती पूजन, कुलदेवी मां गढ़कालिका की आरती, और समाज के पूर्वज चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज के स्मरण व माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात श्रीमती आशा पटले द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में 43 महिला पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रीति बिसेन ने महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्री विशाल बिसेन, राष्ट्रीय महासचिव श्री खुशालबीरबल कटरे, और उपाध्यक्ष श्री ऋषि बिसेन के कुशल मार्गदर्शन में सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।

डॉ. प्रीति बिसेन ने अपने स्वागत उद्बोधन में पूर्व पंवार समाज के महिलाकार्यकारिणी के योगदान को सराहा और उनका सम्मान किया। डॉ प्रीति ने समाज के युवा पीढ़ी के विकास में अपनी क्षमताओं का उपयोग करने और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि और स्वास्थ्य चर्चा:
इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीलाजी युवराज पटेल, श्रीमती सातनजी पृथ्वीराज बिसेन व श्रीमति वीणा जी रामकिशोर कटरे विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर प्रीति पटेल, डॉक्टर शिल्पा पवार, और डॉक्टर श्रुति तुरकर शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके समाधान पर ध्यान केंद्रित करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का समापन स्ट्रैस फ्री हारटफुलनेस ध्यान से हुआ व उर्वशी बिसेन द्वारा पंवार बोली में धन्यवाद ग्यापन दिया गया।
महिला कार्यकारिणी की संरचना:
महासंघ की अध्यक्ष डॉ. प्रीति बिसेन ने विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिनमें उपाध्यक्ष संध्या रहांगडाले, सचिव मीना भगत, सह-सचिव शिखा परधी और प्रियंका येड़े, कोषाध्यक्ष प्रीति भगत, सह-कोषाध्यक्ष संगीता चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य विनिता कटरे, उषा भगत, और सलाहकार मंडल की सदस्य कल्पना पवार, सुनंदा तुरकर, साध बोपचे, और मीडिया प्रभारी श्वेता हरिणखेड़े शामिल थीं।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ, जिसमें समाज की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी दे कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Previous articleराजे विश्वेश्वरराव कला वाणिज्य महाविद्यालयात स्कुल कनेक्ट 2-0 कार्यशाळा
Next article150 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा: भारत मौसम विज्ञान विभाग का भव्य समारोह