

आमगांव: विद्यानिकेतन माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय, आमगांव में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रघुवीर सिंह सूर्यवंशी, सचिव विद्या निकेतन वेलफेयर संस्था, आमगांव की अध्यक्षता में और कोषाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सहेसराम कोरोटे, पूर्व प्राचार्य कमल बापू बहेकर, पूर्व प्राचार्य अनिल मुरकुटे, श्रीमती कविता बाई रहांगडाले, विद्यालय के मुख्याध्यापक पी.बी. भक्तवर्ती पर्यवेक्षक एस आर राहंगडाले तथा विद्या निकेतन कान्वेंट के मुख्याध्यापक बी.वाई. ताजने उपस्थित थे। आर एस पी, स्काउट गाइड के विद्यार्थियों द्वारा परेड प्रस्तुत की गई और विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक राजेश खोब्रागड़े ने किया, और आभार आर. एस. वैष्णव ने व्यक्त किया।






