हेमंत बनोठे को नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा आचार्य उपाधि से सम्मान

0
80

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवक की बड़ी उपलब्धि

सालेकसा : नक्सल प्रभावित और आदिवासी बहुल क्षेत्र सालेकसा के झालिया गांव के पूर्व सभापति श्री यादनलाल बनोठे के पुत्र हेमंत बनोठे को नागपुर विश्वविद्यालय, नागपुर द्वारा आचार्य (पीएच.डी.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

हेमंत बनोठे ने “नागपुर के भोसले के दरबार में सेनापती सुबेदार सिद्दीक अली खान व्यक्ति और कार्य” विषय पर शोध कार्य पूरा किया। यह शोध उन्होंने 2017 से 2023 के दौरान पूरा किया, जिसमें एम. बी. पटेल कॉलेज, सालेकसा के प्राचार्य डॉ. नामदेव हटवार ने मार्गदर्शन किया।

उनकी इस उपलब्धि पर सांसद मा. किरसान और विधायक अभिजीत वंजारी ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पत्नी, डॉ. किशोर नागपुरे और गुरुजनों को दिया।

 हेमंत बनोठे पिछले 20 वर्षों से कचारगढ़ आदिवासी माध्यमिक आश्रम शाला, पिपरिया में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 

Previous articleशिशु विहार शाळेत स्नेहसंमेलन उत्साहात संपन्न
Next articleचोप येथे सिनेट सदस्या तनुश्रीताई धर्मराव बाबा आत्राम यांच्या हस्ते क्रिकेट स्पर्धेचे उद्घाटन