आमगांव – गडचिरोली-चिमुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉ. नामदेवराव किरसान ने अपने आमगांव स्थित निवासस्थान एवं जनसंपर्क कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
इस महत्वपूर्ण चर्चा सत्र में गोंदिया जिला कांग्रेस के सचिव इसुलाल भालेकर, जिला ओबीसी कांग्रेस के महासचिव जगदीश चुटे, पर्यावरण विभाग के जिला उपाध्यक्ष अभय ढेंगे, कांग्रेस के युवा नेता एड. दुष्यंत किरसान, तालुका सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष राधेलाल रहांगडाले, गोंदिया जिला कांग्रेस सेवादल के वाय. सी. भोयर, आमगांव शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष देवकांत (देवा) बहेकार, सावंगी के उपसरपंच राजेश मच्छीरके, युवक कांग्रेस के राहुल चुटे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारियों और स्थानीय मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। सांसद डॉ. किरसान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

