रुपम शर्मा बनी अध्यक्ष, वर्षा शर्मा उपाध्यक्ष और रूमा दुबे बनी सचिव
आमगांव : ब्राम्हण समाज महिला समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्रीमती रुपम शर्मा को अध्यक्ष, श्रीमती वर्षा शर्मा को उपाध्यक्ष और श्रीमती रूमा दुबे को सचिव नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार के रूप में श्रीमती शोभा अनिल शर्मा,श्रीमती किरण सुरेश शर्मा जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती ममता शर्मा,श्रीमती शारदा अग्रीका,श्रीमती संयुक्ता जोशी,श्रीमती निशा शर्मा,श्रीमती स्वाति गौतम,श्रीमती दीप्ति गोस्वामी,श्रीमती अनिता वाजपेयी,श्रीमती प्राची पांडे इनका समावेश किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज की समस्त महिला मंडल सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन को सहमति प्रदान की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

