

श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का महोत्सव – 7 अप्रैल को भक्तिरस में डूबी झांकियां
आमगांव : श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति और सकल समाज, आमगांव की ओर से 7 अप्रैल 2025 को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली भव्य और आकर्षक झांकियां होंगी।
भव्य शोभायात्रा का मार्ग और समापन : यह शोभायात्रा शाम 4 बजे साहित्य मंडल, रिसामा से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा: आंबेडकर चौक ➡️ गांधी चौक ➡️ कामठा चौक ➡️ पुनः गांधी चौक ➡️ नटराज मार्ग ➡️ बनियामोहल्ला मार्ग होते हुए प्राचीन राजा रामलला सरकार मंदिर में समाप्त होगी। समापन स्थल पर महाआरती और महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
शोभायात्रा में प्रमुख आकर्षण होंगे महिला मंडलों द्वारा सजे भक्तिमय झांकियों के दृश्य:
✅ राजपूत महिला मंडल – रामेश्वर स्थापना
✅ अग्रवाल महिला मंडल व सुरभि गौशाला समिति – रामराज्याभिषेक (पंचायत)
✅ ब्राह्मण महिला मंडल व शक्ति ग्रुप – मतंगमुनि आश्रम व शबरी
✅ खंडेलवाल व असाटी महिला मंडल – राम वनगमन
✅ राष्ट्रसेविका समिति मंडल – लव-कुश वाल्मीकि आश्रम
✅ माहेश्वरी महिला मंडल – विश्वामित्र यज्ञ सुरक्षा
✅ अखिल विश्व गायत्री परिवार – नारी सशक्तिकरण प्रस्तुतिविशेष आकर्षण:
भव्य झांकियां और दृश्य
श्रीराम जन्मोत्सव समिति और सकल समाज, आमगांव की ओर से विशेष झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी:✅ श्रीराम-जानकी (मूर्तिस्वरूप)
✅ बाहुबली महाबली हनुमान
✅ वानरसेना
✅ महाकाली, महाकाल
✅ आदियोगी
✅ कृष्ण-सुदामा-हनुमान
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था : शोभायात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, शरबत, मठ्ठा और आइसक्रीम की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
श्रीराम जन्मोत्सव समिति और सकल समाज, आमगांव की ओर से सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लेने की अपील की गई है।






