राममय हुआ गोंदिया.! शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया स्वागत

0
175
1

गोंदिया : रामनवमी के पावन पर्व पर गोंदिया शहर भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। रामनगर स्थित मंदिर से निकली प्रभु श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा ने नगरवासियों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इस पावन अवसर पर भव्य स्वागत कर श्रद्धा व समर्पण का परिचय दिया।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में श्रद्धा, संस्कृति और समरसता की मिसाल बनी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामनगर मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी द्वारा रामभक्तों को शीतल शरबत व मिठाई वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया। पूर्व विधायक  राजेन्द्र जैन ने प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी भक्तों को रामनवमी और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

शोभायात्रा में आकर्षक रथ, बैंड, डीजे, सांस्कृतिक झांकियाँ और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों ने वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

इस आयोजन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रही, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव की झलक भी प्रस्तुत करती है।

 

Previous articleलग्नाच्या जेवनातून विषबाधा, जवळपास 55 ते 60 लोकांना विषबाधा…
Next articleभाजपा जगातील सर्वात मोठा राजकीय पक्ष – केशवराव मानकर