भाजपा आमगांव द्वारा आंबेडकर जयंती पर प्रतिमा को मालयार्पण, फल एवं मठ्ठा का वितरण

0
168

आमगांव : आज दिनांक 14 अप्रैल 2025 को आमगांव में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 134वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नगर के प्रमुख चौराहे पर स्थित बाबासाहेब की प्रतिमा को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मालयार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। डॉ. आंबेडकर के विचारों को स्मरण करते हुए वक्ताओं ने उनके संघर्षमयी जीवन, संविधान निर्माण में योगदान एवं सामाजिक समरसता की प्रेरणा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के उपरांत आम नागरिकों के बीच फल एवं मठ्ठा का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने की दिशा में भाजपा कृतसंकल्पित है।

इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता,  बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता पार्टी, आमगांव मंडल द्वारा किया गया।

Previous articleघने जंगल में माँ मांडोबाई के दरबार में श्रद्धा का सैलाब
Next articleपी. डी. रहांगडाले विद्यालय, गोरेगाव येथे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्साहात साजरी