

कृष्णा यादव ने 92.60% अंकों के साथ विद्यालय में किया टॉप, अन्य छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
आमगांव : सत्र 2024-25 में विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय आमगांव ने दसवीं बोर्ड परीक्षा (SSC) में 94.34% का उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ते का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस शानदार परिणाम से विद्यालय के छात्र, शिक्षकगण व पालकगण अत्यंत आनंदित हैं।
इस वर्ष विद्यालय में कृष्णा महेन्द्र कुमार यादव ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद जयेश बिसेन ने 91.60%, अपूर्वा भास्कर ने 90.40%, मुस्कान लिल्हारे ने 90.20% तथा जतिन नागपुरे ने 89.80% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थानों पर अपनी जगह बनाई है। इन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन व समर्पण की सभी ओर सराहना हो रही है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्या निकेतन वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष नरेश माहेश्वरी तथा सचिव रघुवीर सिंह सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्था, विद्यालय व पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के मुख्याध्यापक पी.बी. भक्तवर्ती, पर्यवेक्षक एस.आर. रहांगडाले, सभी विषय शिक्षकगणों तथा अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन व माता-पिता के सहयोग से ही वे यह मुकाम हासिल कर सके हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं और आगामी वर्षों में भी ऐसे ही उत्तम शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है।






