

आमगाँव : महाराष्ट्र शासन द्वारा संचालित बालासाहेब ठाकरे “आपला दवाखाना” की टीम ने डॉ. नीलिमा मस्के के मार्गदर्शन में दिव्यांग (मतीमंद) बच्चों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच कर मानवीयता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। इस विशेष शिविर में बच्चों की रक्त परीक्षण सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांचें की गईं, जिससे उनके स्वास्थ्य के संरक्षण व सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षणिक व स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथि के रूप में ब्राह्मण समाज महिला समिति की पूर्व अध्यक्षा किरण शर्मा, योग शिक्षिका अर्चना चिंचाडकर, तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनीता आइंद्रेवार ने अपनी सुस्पष्ट उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।
शिविर के मुख्य चिकित्सा दल में डॉ. नीलिमा मस्के (वैद्यकीय अधिकारी),कु. पूजा बहेकार (नर्सिंग ऑफिसर),डॉ. के. डी. हेमने (बहुद्देशीय आरोग्य कर्मचारी),कु. दिशा दमाहे (HLL LAB PHLEBOTOMIST) हिंदू हृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरेआपला दवाखाना, आमगांव टीम शामिल रही।
संस्था की ओर से प्रणय तावाडे (कोषाध्यक्ष), रोशन बोरकर, दिनकर माहूरे, सुशील खाडे, राजन टेम्भूर्णे, सौ. संध्या ब्राम्हणकर, अस्मिता नंदेश्वर तथा कु. सरिता ब्राम्हणकर की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक समर्थ बनाया।
पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत उपरोक्त संस्था शाखा संचालक भोला गुप्ता द्वारा किया गया।
यह आयोजन न केवल सेवा भावना का प्रतीक बना, बल्कि समाज में दिव्यांग बालकों के स्वास्थ्य, सम्मान व समर्पण के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश भी दे गया। ऐसी पहलें प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित होती हैं — क्योंकि संवेदनशीलता ही मानवता की पहचान है।






